नारायणपुर : जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के चहौड़ी गांव में अग्निपीति में 11 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया. जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के चौड़ी गांव में गुरुवार को अगलगी में 10 घर जल गया था. शुक्रवार को चार बजे सभी अग्निपीड़ितों में बर्तन व वस्त्र वगैरह के लिए सीओ के निर्देश पर 11 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया.

वार्ड सदस्य नित्यानंद यादव ने बताया कि काली देवी, बलराम यादव, नवीन यादव सहित 10 अग्निपीड़ितों में गुरुवार को प्लास्टिक सीट का वितरण किया जा चुका है.

सीओ की तत्परता से अग्निपीड़ितों को आपदा मद से राशि मिल गयी. मौके पर धीरज कुमार, रविशंकर कुमार, नवाब आलम, नंदन भारद्वाज, शंभु कुमार, मुन्नी यादव, दिलीप सहित अन्य लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *