नवगछिया :देव दिवाली के पावन अवसर पर नवगछिया के सुप्रसिद्ध शिरडी साईंनाथ दरबार में एक भव्य आयोजन किया गया। श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में इस आयोजन को काशी की देव दीपावली की तर्ज पर बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

संध्या समय में दरबार को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया और दीपों की मालाओं से सुंदर दीपमाला सजाई गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से देव दीपावली मनाई और साईंनाथ दरबार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। इस विशेष अवसर पर महाआरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से भाग लिया  उन्होंने साईंनाथ की महाआरती की और सेवा समिति के कार्यों की सराहना की।

श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष शुभम यादव ने कार्यक्रम के दौरान समिति के सेवा कार्यों को मजबूत करने और साईंनाथ की प्रतिमा स्थापना के प्रति सकारात्मक ऊर्जा व्यक्त की समिति के कार्यकारी  अध्यक्ष शुभम यादव ने बताया कि देव दीपावली की यह परंपरा त्रिपुरासुर राक्षस के वध के बाद देवताओं द्वारा स्वर्गलोक में दीप जलाकर उत्सव मनाने से जुड़ी है। इस मान्यता के अनुसार, त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवताओं ने दिवाली मनाई थी, और तब से यह पर्व देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, संतमंत के लडडू बाबा , अमिषा साईं, साजन सिंह, रिकंज कुमार , पियुस , प्रिसराज , सहित अन्य मौजूद रहे ||

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *