नवगछिया : सनातन धर्म में देव दीपावली का खासा महत्व है। दीपावली के 15 दिनों के बाद कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली भव्य काशी के तर्ज पर देवताओं को दीप दान होता है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 565

इस अवसर पर श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में साईंनगर सहौरा में साईंनाथ दरबार मंदिर परिसर में शाम में महाआरती व दीपदान कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया। इसमें श्रद्धा पूर्वक श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रार्थनीय है उक्त कार्यक्रम की जानकारी श्री सदगुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने दिया। मान्यता है कि

भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *