रंगरा : रंगरा पुलिस ने कलबलिया धार दियारा में छापेमारी कर रंगरा पुलिस ने एक देशी शराब की भट्ठी का उदभेदन किया है. पुलिस ने भट्ठी को ध्वस्त कर दिया तो मौके से पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब भी बरामद किया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 371
मेहताब खां ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कलबलिया धार में छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान शराब बनाने और बेचने वाला कारोबारी भाग गया. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

