बिहपुर : कहारपुर गांव के दक्षिणी छोर पर अपने दोस्तों संग खेल रहे पांचवीं का एक छात्र कोसी के कटाव की चपेट में आकर नदी में डूब गया। घटना दोपहर एक बजे की है। जहां गांव के ही लुचो शर्मा के 10 वर्षीय बेटा रामानंद कुुमार नदी में डूब गया। इसके बाद साथ खेल रहे बच्चे भागकर घर पहुंचे और इसकी जानकारी परिजनों को दी।
Total Downloads: 105
सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में उसे खोजने में लगे।
इसके बाद स्थानीय गोताखोर नदी में उसकी तलाश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी परिजन ने सीओ रतनलाल व एसडीओ मुकेश कुमार को देते हुए एसडीआरएफ को बुलाने की मांग की, लेकिन देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। छात्र दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा है। वह गांव के ही स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है।


घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां रूपा देवी के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। वह रोते-रोते कह रही थी कि कोसी से मेरे लाल को कोई निकाल दे। इतना बोलते ही वह बेहोश हो जा रही थी। पड़ाेस की महिलाएं पानी का छींटा मार उसे होश में लाती थीं। होश में आते ही बेटे को लाने का जिद करने लगती।
