नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र में पति के दोस्त ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता के बयान पर नवगछिया महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें नदी थाना रतनपुरा के मुकेश कुमार मंडल को नामजद किया है।

पीड़िता ने नवगछिया थानाध्यक्ष पूनम कुमारी को बताया कि उसके पति दूसरे प्रदेश सिकंदराबाद में मजदूरी करते हैं। पति के दोस्त का घर में आना-जाना था, रविवार की रात एक बजे वह मेरे कमरे में आकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बीच मेरे चीखने चिल्लाने पर सास, गोतनी, भैसुर जग गये। सभी ने आरोपित को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। खरीक थाना की पुलिस मौके पर पहुंच आरोपित को गिरफ्तार किया।

पीड़िता ने घटना की जानकारी नवगछिया महिला थाना को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का 164 का बयान नवगछिया न्यायालय में कराया जायेगा। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *