नवगछिया : प्रखंड के मौजमाबाद गांव निवासी संतोष पासवान को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि तीन नवंबर को दोस्त को सतीशनगर मेला दिखाने ले गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 16
पहाड़पुर ढाला से पूरब बांध पर गोली मारकर तेज हथियार से गला रेतने के बाद छोड़ दिया। घायल ने भागकर जान बचायी। पीड़ित ने चार लोग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।
आरोपी को खगड़िया जिले के भरतखंड थानांर्गत लौनियाचक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
