नारायणपुर : प्रखंड के मधुरापुर बाजार में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट को लेकर ग्रामीण व जनप्रतिनिधि के साथ बैठक हुई। अध्यक्षता उपप्रमुख अशोक कुमार यादव ने किया। चार मई को महर्षि मेंहीं परमहंस की जयंती के शोभायात्रा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।

जिसको लेकर तनाव को देखते हुए ग्रामीण व प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ शांति स्थापित करने का निर्णय सौहार्द्र के वातावरण में हुआ। दोनों पक्षों ने आपस में गले मिलकर केस उठाने का निर्णय लिया।

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, सरपंच अमित कुमार, मो. रहमान अली, गोपाल शर्मा, पूर्व प्रमुख ईशो यादव, प्रो. अयूब अली, मो. शकील अहमद, बदरूल हक, हैदर अली, शशिभूषण यादव, मो. ग्यास अली, इरशाद अली, मो. मुस्तफा, कुंदन यादव, गंगा सिंह,महेश मंडल, मो रूस्तम अली सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *