नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के 14 नंबर रोड गरैया के पास देर को दो टेम्पो की आमने सामने की टक्कर हो गई. जिसमें आधा दर्जन सवारी घायल हो गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 378
जानकारी के अनुसार एक टेम्पो भागलपुर से नवगछिया की ओर जा रहा था तो दूसरी टेम्पो नवगछिया से भागलपुर की तरफ जा रहा था.

घायलों में भागलपुर से नवगछिया आ रहे टेम्पो के सवारी गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिरासी निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र मंडल, मकनपुर निवासी 30 वर्षीय पंकज , नवगछिया बाजार के नोनीयां पट्टी के 25 वर्षीय ओम कुमार घायल हो गया है. जिसे परवत्ता पुलिस के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के एंबुलेंस से भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा गया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

