नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को 14 नंबर रोड पचगछिया के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों ने निजी क्लिनिक में इलाज कराना शुरू किया। घायलों की पहचान पचगछिया गांव निवासी सीताराम भगत के पुत्र चंदन, मोहम्मद इस्लाम के पुत्र वीरू एवं मोहम्मद मुस्तकीम के पुत्र मोहम्मद करकू के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंदन अपनी मेडिकल दुकान जा रहा था, तभी सामने से तेज गति में आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर में चंदन के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

वहीं, वीरू और मोहम्मद करकू का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *