बिहपुर। बिहपुर प्रखंड अंतर्गत धरामपुररत्ती पंचायत के वार्ड संख्या 16 में मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण अग्निकांड की घटना हुई। इस हादसे में चार परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

आग से प्रभावित परिवारों में भुक्की मंडल, पुसाय मंडल, कारे मंडल और राजकुमार मंडल शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

पीड़ितों ने बताया कि इस अग्निकांड में घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और जेवरात समेत करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति स्वाहा हो गई। भुक्की मंडल के घर में रखी दो साइकिलें पूरी तरह जल गईं, जबकि पुसाय मंडल के घर के बरामदे में खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गईं।

घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रशासन से पीड़ितों ने मुआवजा और राहत सहायता की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *