नवगछिया। नवगछिया के सनातन भागवत धाम गोकुल आश्रम में मथुरा सुदामा कुटीर के सद्गुरु देव जगद्गुरु सुतिक्षण दास देवाचार्य महाराज का आगमन गुरुवार देर शाम को हुआ। आश्रम में सर्वधर्म सनातन भागवत परिवार के महामंडलेश्वर संत नारायण दास ने उनका चरण धोकर आरती की। उन्होंने कहा कि भगवान भक्त के बस में है चाहे वह सूरदास हो, भक्त प्रहलाद हो, सुदामा हो या अन्य भक्त हो।
Total Downloads: 354
भक्तों के साथ भगवान कभी अन्याय नहीं करते हैं। जिस तरह से जन्म के साथ ही मृत्यु होना भी निश्चित हो जाता है। इस तरह से भगवान भक्ति एवं संत तीनों का अपना संबंध है। संत सनातन धर्म के साथ भगवान के महत्व एवं जीवन के बारे में बताते हैं उन्होंने कहा कि इस आश्रम के समीप मां गंगा बह रही है
इस मां गंगा के किनारे मिथिलांचल क्षेत्र के लोगों में संतों की कथा होना अति महत्वपूर्ण है। दो दिवसीय कथा प्रवचन के समापन सनातन भागवत परिवार के अध्यक्ष ने संत महाराज का अभिवादन व स्वागत किया। इस अवसर पर कई भक्त मौजूद थे।
