नवगछिया। रंगरा ओपी के आगे एन एच 31 पर प्लांट के पास रंगरा निवासी रामचंद्र मण्डल 30 की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। मृतक गांव मे ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

गुरुवार के सुबह वह अपने एक रिश्तेदार को खोजने के लिए जा रहा था।इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचलते हुये सड़क के किनारे के पिलर को तोड़ दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी ।

शव का अनुमण्डल अस्प्ताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। थानाध्यक्ष बीट्टू कमल ने बताया कि छानबीन में पता चला कि रात भर गाड़ी चलाने के करण सुबह चालक कीआंख लग गयी थी जिससे यह घटना घटी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *