नवगछिया । प्रखंड के खैरपुर पंचायत के काजीकौरैया गांव में सोमवार को दो दिवसीय जिला संतमत सत्संग का 73वां वार्षिक अधिवेशन मंगलवार की देर शाम प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया।

अंतिम दिन संतों और सत्संग प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आचार्य हरिनंदन जी महाराज, महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज, गुरुसेवी भगीरथ जी महाराज, प्रमोद जी महाराज, घोटेलाल जी महाराज, सत्य प्रकाश बाबा, रघुनंदन बाबा, नरेशानंद बाबा, सुभाष बाबा सहित करीब दो सौ अधिक साधु-संतों ने अपने-अपने प्रवचन दिये।

अंतिम दिन महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज ने प्रवचन के दौरान सत्य की मार्ग चलने की अहमियत को बताया। इधर, विधि-व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मुस्तैद दिखे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *