नवगछिया । खरीक पुलिस ने रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क स्थित बजरंगबली चौक के समीप संचालित एक कबाड़ी की दुकान के सामने से दो युवक को दो देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक खरीक बाजार महादलित टोला निवासी तूफान कुमार और राजकुमार हैं।

गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि दोनों कबाड़ चुनने का काम करते हैं। कुछ दिन पूर्व बरारी गंगा नहाने गया था। वहीं दोनों हथियार मिला था। जिसके बाद हम दोनों ने एक-एक हथियार रख लिया।

पैसे की दिक्कत होने के कारण रविवार की शाम अन्य कबाड़ी की समान की तरह हथियार भी बेचने जा रहे थे। इससे पूर्व ही पुलिस पकड़ लिया। सोमवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *