नारायणपुर। प्रखंड के बलहा गांव में मंगलवार दोपहर दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी। जिसमें शिक्षिका सहित पांच महिलाएं जख्मी हो गयीं। सूचना पर भवानीपुर पुलिस ने पहुंचकर जख्मी को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी भेजा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि दोनों ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों पर धारा 107 की कार्रवाई पहले की गयी है। मारपीट अशोक सिंह व मो. मुरतुजा हुसैन के बीच हुई। एक पक्ष से दो महिला और दूसरे से तीन महिलाएं घायल हुई हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
