नवगछिया : नवगछिया में शुक्रवार को दो लोगों को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. संक्रमित हुए दोनों व्यक्ति नवगछिया थाना में पदस्थापित पुलिस के जवान हैं. दोनों मरीज के कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा इलाज के लिए कोविड-19 सेंटर भेज दिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. दोनों व्यक्ति पुलिस के जवान हैं दोनों को इलाज के लिए कोविड-19 सेंटर भेज दिया गया है.

नवगछिया में खुलने लगे अनावश्यक दुकानें

नवगछिया में कंटेन्मेंट जोन घोषित किये जाने के बाद हुई प्रशासनिक सख्ती के तीसरे दिन काफी ढिलाही रही. शुक्रवार को चाय पान की दुकानें, श्रृंगार प्रसाधन की दुकानें, कपड़े की दुकानों के अलावा, स्टेशन रोड में अनाधिकृत रूप से मांस हाट की दुकानें, फास्ट और जंक फूड की दुकानें भी खुली रही. जिस कारण बाजार में अपेक्षाकृत अत्यधिक भीड़ देखी गयी. देर शाम स्टेशन रोड पर अनाधिकृत रूप से चलाए जा रहे सब्जी मंडी में भी काफी भीड़ देखी गयी.

कुछ छोटे और मध्यम स्तर के दुकानदारों ने कहा कि सील हो जाने के बाद उनलोगों को दो वक्त की रोटी पर भी आफत आ जाता है. दो माह तक वे लोग पहले ही अपनी दुकान बंद कर चूके हैं. अब अगर दुकान नहीं खोलेंगे तो आत्महत्या की नौबत हो जाएगी. दुकानदार ने कहा कि प्रशासन को एक्टिव होकर डोर टू डोर सैप्मलिंग जांच करना चाहिये और कोरोना पर जल्द से जल्द नियंत्रण करना चाहिये लेकिन नवगछिया में काफी कम जांच हो रही है जिससे कोरोना रोगी का चेन बन जा रहा है.

पुलिस और नगर पंचायत की ओर से किया गया मास्क जांच

नवगछिया पुलिस और नगर पंचायत स्तर से शुक्रवार को मास्क की जांच के लिये जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया गया. लोगों को मास्क के फायदे के बारे में भी बताया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *