नवगछिया : नवगछिया में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है. कुल 21 लोग कोविड से संक्रमित पाये गए हैं. संक्रमित लोगों में लगभग 13 पीड़ित पुलिसकर्मी व उनके परिवार के सदस्य हैं. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. दूसरी तरफ नवगछिया शहर के मुमताज मुहल्ला, बाजार में कुल सात लोग संक्रमित पाये गए हैं. तेतरी गांव का भी एक ऑटो चालक संक्रमित पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को भागलपुर मायागंज भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है जबकि नवगछिया शहर में संक्रमित पाये गए सभी लोगों को मायागंज जाने के लिये तैयार रहने को कहा गया है.

सुबह तक सभी संक्रमित लोगों को अस्पताल पहुंचा देने की तैयारी वी विभाग के स्तर से की जा रही है. संक्रमित पाये गए लोगों में सभी लोग किसी भी बाहर से आये व्यक्ति के प्रत्यक्ष संपर्क ने नहीं आये हैं. अधिकांश को पता भी नहीं है कि वे अपने दैनिक दिनचर्या में कहां पर संक्रमित हो गए. नवगछिया में एक साथ 21 लोगों के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अनुभवी कर्मियों का मानना है कि अगर यही हालात रहे तो नवगछिया का प्रत्येक व्यक्ति संक्रमित हो जाएगा. इसलिये अभी कुछ दिनों तक कंटेन्मेंट जोन का सख्ती से पालन कराया जाना जरूरी है. दूसरी तरफ रोगियों की संख्या को देखते हुए अब नवगछिया में और ज्यादा सैप्मलिंग जांच बढ़ाने की जरूरत है और नवगछिया में ही असोलेशन वार्ड बनाने की भी नितांत आवश्यकता है.

कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसमे अधिकांश पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान एवं उनके परिजन है. शहर के भी लोग कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं. पोजेटिव आए सभी मरीज पूर्व में पोजेटिव आए मरीजो के चेन से जुड़े हुए हैं. बुधवार को सभी लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था. जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को आई है. पोजेटिव पाए गए मरीजों को इलाज के लिए कोविड 19 सेंटर भेजा जा रहा है.

– 60 लोगों का जांच के लिए लिया गया सेंपल

नवगछिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण हड़कंप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमण मरीज के चेन को तलाश कर उनका सेंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कोरोना पोजेटिव मरीजों के चेन में आए कुल 60 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. जांच में लिए गए सैंपल में पुलिस पदाधिकारी पुलिस के जवान के साथ-साथ नवगछिया शहर के एवं कदवा ढोलबज्जा के लोग शामिल हैं. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी लोग पॉजिटिव मरीज के चयन से जुड़े हैं. जिनका सैंपल गुरुवार को लिया गया है.

नवगछिया में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 200 के पार

नवगछिया में कोविड 19 के रोगियों के मिलने की संख्या में पिछले दस दिनों में अपत्यशित इजाफा हुआ है. नवगछिया अनुमंडल में अब संक्रमित हुए लोगों की संख्या 200 के पार हो गयी है. अनुमंडल में अब तक 35 सौ लोगों की सैंपलिंग की गयी है. संक्रमित लोगों में कोरोना के 70 एक्टिव केस हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है. नये रोगियों की संख्या में इजाफा आने से रिकवरी रेट प्रभावित हुआ है. संतोषजनक बात यह है कि पिछले दिनों मिले 70 रोगियों में महज 50 फीसदी लीगों में ही कोरोना के सिमटम मिले हैं. जबकि 50 फीसदी लोगों में कोई सिमटम नहीं है, ये लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं. जानकारी मिली है कि नवगछिया में कोरोना का एक भी रोगी गंभीर हालत में नहीं है और सबों के वापस सकुशल घर लौट आने की उम्मीद है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *