नवगछिया : प्रखंड के गनौल गांव में बुधवार की शाम ननिहाल में रह रहे नवगछिया के पचगछिया निवासी मो. अफजल का दो वर्षीय पुत्र शाहिद की डूबने से मौत हो गई। मृतक के चचेरे नाना गनौल के मो. इसराइल ने बताया कि बच्चा करीब एक महीने से ननिहाल में रह रहा था।
बांध पर खेलने के दौरान बुधवार की शाम गंगा नदी से आयी पानी में गिरकर डूब गया, इससे उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि देर रात अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। सरपंच प्रतिनिधि अब्दुल रहमान ने बताया कि पचगछिया में गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

