नवगछिया : गंगा और कोसी के जलस्तर में वृद्धि के बाद खेतों में बाढ़ के पानी के निकलने में देरी से गोपालपुर-रंगरा प्रखंड के किसानों में बुआई की चिंता बढ़ने लगी है।

बुद्धूचक के नजदीक रिंग बांध ध्वस्त होने के बाद गंगा नदी का बाढ़ का पानी गंगा प्रसाद धार में पहुंच गया है, जिससे यहां कई मीटर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तीसरी बार बाढ़ आने के बाद हजारों हेक्टेयर जमीन पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

गोपालपुर, कमलाकुंड, डुमरिया, सुकटिया बाजार और तीनटंगा जैसे इलाकों में भी बाढ़ के पानी से जलजमाव के कारण समय पर खेती होने की संभावना नहीं बन रही है। रंगरा प्रखंड के हजारों एकड़ खेतों में बाढ़ का पानी लगा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *