दो साल से फरार चल रहे खरीक के चार वाहन लुटेरों को पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी के दौरान खरीक पुलिस के सहयोग से कटिहार पुलिस ने दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में खैरपुर के मनोज दास, रंजन दास, संदीप दास और काजीकौरैया के राजेश मंडल शामिल हैं।

सभी को कटिहार पुलिस अपने साथ ले गई। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एक नवंबर 2018 को कटिहार जिले के फलका में अपराधियों ने चावल, दाल आदि से भरे ट्रक को हथियार के बल पर लूट लिया था। चालक की निशानदेही लूटी गई सामग्री को खरीक के खैरपुर महादलित टोला स्थित एक चौपाल से बरामद किया था। पुलिस अनुसंधान में गिरफ्तार चारों आरोपियों का नाम सामने आया था।

कहलगांव में आर्म्स एक्ट के आरोपी सहित दो अरेस्ट

कहलगांव| आर्म्स एक्ट मामले में एक वर्ष से फरार आरोपी महेशामुंडा के बिंदटोली निवासी धर्मवीर महतो को कहलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे दबोच लिया। इधर, अमडंडा थाना क्षेत्र के मदारगंज निवासी ठाकुर यादव के पुत्र अजय कुमार यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एक मामले में दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *