नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमारी पार्टी को बिहार की जनता ने 74 सीट दी लेकिन हमलोगों ने जदयू को 43 सीट आने के बावजूद भी नीतीश जी को सीएम बनाया लेकिन उन्होंने बिहार के जनादेश का अपमान किया और भष्ट्राचारी के साथ हाथ मिलाकर हमारे साथ विश्वासघात किया। राजद के लोगों ने तीर को दीवार पर ठोककर उसमें लालटेन टांग दिया है।
Total Downloads: 172
नीतीश कुमार पहले काम के मुख्यमंत्री थे अब नाम के रह जाएंगे। कहा कि हमने तो बिहार में फैक्ट्री तो खुलवा दी है वादा करें मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री कि उस फैक्ट्री वाले से कोई रंगदारी लेने नहीं पहुंच जाए। अगर ऐसी स्थिति होगी तो हम सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे।
उन्होंने कहा कि नवगछिया अनुमंडल में अब भाजपा कार्यकर्ता एक विधायक और एक पूर्व सांसद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री पद की नो वैकेंसी।

बिहपुर बिधायक ई शैलेन्द्र ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को फिर से जंगल राज में लाकर खड़ा कर दिया है। पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अब एक जुट होकर अपराध और भ्रस्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। धरना को जिलाध्यक्ष बिनोद मण्डल, राजेश यादव, आलोक सिंह,श्रीकिशोर झा, मुकेश राणा,अजय कुशवाहा,सत्यप्रकाश झा ने संबोधित किया। मौके पर आलोक बंटू, कौशल जयसवाल, राजकुमार रजक सहित बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया।
