नवगछिया। अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया उत्तम कुमार ने बुधवार की दोपहर को इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय धरहरा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर सरकार द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा जनहित में चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के सभी कक्षाओं के मेधावी छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत किया।

ग्रामीणों ने इस अवसर पर पशु अस्पताल के लिये जमीन रहने के बावजूद रास्ता नहीं रहने के कारण भवन नहीं निर्माण होने की शिकायत की। अनुमंडल पदाधिकारी ने मुखिया रंजीता देवी के साथ पशु अस्पताल की जमीन पर जाने हेतु रास्ते का निरीक्षण कर तत्काल समाधान निकालने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने गली-नाली व सड़क की दयनीय स्थिति से भी अवगत कराया। मौके पर बीडीओ निशांत कुमार, सीओ राजकिशोर शर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *