नवगछिया: नवगछिया के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश अरुण ने शनिवार की शाम नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उन्हें पदभार सौंप दिया। इस मौके पर नवनियुक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में लोगों की सहभागिता प्राप्तकर अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा निजी मोबाइल नंबर और सरकारी नंबर दोनों लोगों के बीच में दिया जा रहा है, ताकि कोई भी छोटी से छोटी अपराधिक सूचना हम तक पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जायेगा। नवगछिया अनुमंडल की सीमा पूर्णियां, कटिहार, मधेपुरा और खगड़िया जिला से हाइवे से लिंक है जिससे अन्य राज्यों से शराब के अलावा अन्य गैर कानूनी सामानों की बड़ी बड़ी खेप आए दिनों माफियाओं के द्वारा पार कराया जाता है। इस पर उन्होंने कहा कि सीमावर्ती सभी थानों को इसके लिए अलर्ट किया जाएगा और सभी सीमा पर पुलिस की गतिविधि तेज की जाएगी।

सीमा पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा शराब एवं गंजा जैसे तस्करी पर रोक लगा सके। आगे उन्होंने बताया कि नवगछिया अनुमंडल के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल और शराब माफियाओ की सूची बनाई जाएगी जिसके आधार पर उन्हें मोबाइल से लोकेट कर ऐसे शराब कारोबारीयों ओर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अनुमंडल क्षेत्र में कम उम्र के युवाओं के द्वारा नशा करने के लिए स्मैक जैसे नशीले पदार्थ का सेवन को रोकने के लिए भी पहल करने की बात उन्हौने कही। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मेरे निजी मोबाइल नंबर पर या सरकारी नंबर पर 24 घंटे में कभी भी, कोई भी गुप्त सूचना दे सकते हैं उनकी गोपनीयता रखनी हमारी जिम्मेदारी होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *