नवगछिया। कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच मेगा ब्लॉक 5 घंटा रहने के कारण राजधानी सहित कई ट्रेन में विलंब से चली। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 23 मिनट विलंब से नवगछिया पहुंची हुई थी। वहीं अवध आसाम एक्सप्रेस 2 घंटा 55 मिनट विलम्ब से नवगछिया पहुंचा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
मेमो स्पेशल ट्रेन जो सुबह में थी वह 4 घंटा 10 मिनट विलंब से पहुंची। सीमांचल एक्सप्रेस 2 घंटा 32 मिनट,मेमो स्पेशल एक घंटा 13 मिनट बिलंबी से चली। बाकी सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही थी।अचानक मेगा ब्लॉक होने के कारण कुछ जगहों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
