गुणवत्ता जांच में मातृ-शिशु से लेकर आपातकालीन सेवाओं तक सभी पैकेज ऑफ सर्विसेज की समीक्षा, सुधार के सुझाव दिए गए

नारायणपुर के नगरपारा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) का वर्चुअल असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह असेसमेंट आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए किया गया।

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस मूल्यांकन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं का आकलन और सुधार करना है। वर्चुअल असेसमेंट में असेसर डॉ. अनामिका सिंह और डॉ. त्रिलोक भट्ट ने विस्तृत निरीक्षण और मूल्यांकन किया।

मूल्यांकन के दौरान संस्थान में उपलब्ध मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोग प्रबंधन, आपातकालीन सेवाएं, नेत्र/कान/दंत एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं तथा प्रयोगशाला सेवाएं सहित सभी सात ‘पैकेज ऑफ सर्विसेज’ का परीक्षण किया गया।

असेसरों ने विभिन्न विभागों की गतिविधियों की समीक्षा की और आवश्यक सुधारों के लिए मार्गदर्शन व सुझाव दिए। उन्होंने विशेष रूप से रोगी अधिकारों, संक्रमण नियंत्रण उपायों, औषधि उपलब्धता, रजिस्टर रख-रखाव, साफ-सफाई और 5S पद्धति के अनुपालन पर जोर दिया।

अस्पताल की गुणवत्ता सुधार टीम (QIT) ने अपनी गतिविधियों की प्रस्तुति दी और भविष्य में सेवाओं को बेहतर बनाने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। असेसमेंट के दौरान मुख्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार, डीपीसी सनी सेठ, स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर पासवान और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार जांगिड़, मनोहर राम, अनिमेष कुमार झा, रोशन कुमार, बबलू सिंह सहित सभी एएनएम, आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

असेसमेंट के अंत में डॉ. अनामिका सिंह और डॉ. त्रिलोक भट्ट ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “नगरपारा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर लगातार गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। छोटे-छोटे सुधारों के माध्यम से यह संस्थान जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एक आदर्श बन सकता है।”

इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर नगरपारा की टीम ने दोनों असेसरों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे सभी आवश्यक सुधारों को शीघ्रता से लागू करेंगे, ताकि रोगियों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *