बिहपुर । मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत नगरपारा दक्षिण पंचायत के नगरपारा गांव के वार्ड नंबर चार में अगलगी में दो घर जलकर राख हो गया। मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह ने अगलगी की जानकारी थाना व अंचलाधिकारी को दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
मिली जानकारी के अनुसार अगलगी में जवाहर पासवान व रंजन पासवान का घर समेत घर में रखा अनाज, कपड़ा, नकदी राख हो गया। आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
