बिहपुर । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजूटोल गांव में विवाहिता भवानी कुमारी (20) की फांसी लगाकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के परिजन ने इसकी जानकारी भवानीपुर पुलिस को दी। परिजनों ने बताया की पुत्री भवानी की शादी 26 जनवरी 2023 को नारायणपुर के भोजूटोल गांव में मधुसूदन शर्मा के पुत्र विभिषण कुमार से चार लाख रुपये नगद, जेवरात व अन्य समान देकर की थी।

शादी के बाद एक साल बाद स्कार्पियो खरीदने के लिए पति समेत सास सकीला देवी, ससुर मधुसूदन शर्मा, ननद नेहा कुमारी, देवर आर्यन कुमार ,लक्ष्मण कुमार, रमण कुमार, जेठ सुशील कुमार मायके से मोटी रकम लाने के लिए मारपीट करने लगे। इसको लेकर सोमवार को परिजन समझा बुझाकर मंगलवार की सुबह चले।

दोपहर बाद हत्या कर शव गायब करने की सूचना परिजन ने पुलिस को सूचना देते हुए भोजूटोल पहुंचे। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार टीम के साथ पहुंचे और मकान के पीछे गली में एक खपरैल घर में नीचे शव को पाया। शव के गले में फंदे का निशान पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *