नवगछिया : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 18 स्थित रोशन शर्मा की टॉफी की दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये उड़ा लिए. सत्यनारायण मंदिर रोड स्थित रोशन शर्मा जब अपनी दुकान पर सुबह पहुंचे तो दुकान का ताला वह गेट टूटा पाया
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 82
दुकान में अंदर जाने के बाद दुकान में रखे करीब 45 हजार रुपये के सिक्के सहित अन्य सामान नहीं पाया. जिसके बाद रोशन शर्मा ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. नवगछिया थाना प्रभारी लाल बहादुर ने बताया कि आवेदन दिया गया है जांच की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

