नगर को स्वच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार द्वारा पॉलीथिन कैरी बैग पर पाबंदी के बाद भी पॉलीथिन का कारोबार करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। पाबंदी के बाद कारोबारी भी बड़े पैमाने पर पॉलीथिन कैरी बैग का कारोबार कर रहे हैं। जबकि पॉलीथिन कैरी बैग पर रोक थाम को लेकर नवगछिया नगर पंचायत के द्वारा लगातार कार्रवाई भी होती रही है।

इसी कड़ी में नगर पंचायत द्वारा बुधवार को भी पॉलीथिन उन्मूलन को लेकर नगरपंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान 15 क्विंटल पॉलीथिन कैरी बैग को जब्त किया गया। पॉलीथिन कैरी बैग का प्रचलन न हो इसको लेकर नगर पंचायत कड़े रुख अपने की तैयारी में जुट गई है।

नवगछिया कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि नवगछिया के विजय रोड लाइन्स ट्रांसपोर्ट में भारी मात्रा में पॉलीथिन कैरी बैग का स्टॉक किया गया है। सूचना पर कार्यालय के प्रधान सहायक आलोक कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता प्रभाकर, कार्यालय सहायक प्रीतम कुमार, नगर मिशन मैनेजर रंजीत कुमार एवं अमित कुमार के साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान विजय रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट से 25 पैकेट में पॉलीथिन कैरी बैग जब्त किया गया।

एक पैकेट में 60 किलो पॉलीथिन कैरी बैग था। कुल 15 क्विंटल कैरी बैग को जब्त किया गया पॉलीथिन कैरी बैग जब्त करने की कार्रवाई के बाद विजय रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट के संचालक से दो हजार रुपये जुर्माना की राशि भी वसूल की गई। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के द्वारा अब तक की गई कार्रवाई में 35 क्विंटल पॉलीथिन कैरी बैग जब्त किया जा चुका है।

लगातार कार्रवाई के बाद भी कारोबारी पॉलिथीन का बड़े पैमाने पर कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कारोबार इस पर नियंत्रण नहीं करते हैं तो नगर पंचायत स्तर से इस पर नियंत्रण पाने के लिए कड़ा रुख अपनाएगी।जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी भी दर्ज करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *