नवगछिया : नवगछिया में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र को प्रशासन स्तर से सील कर दिया गया है. बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीज के घर के तीन किलोमीटर की परिधि में जिन लोगों का घर है उन लोगों के घरों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की गठित टीम के द्वारा लोगों के घर घर जाकर स्क्रिनिंग का कार्य आरंभ कर दिया है. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के गठित 15 टीम विभिन्न वार्डो में लोगो के घर जाकर किया गया. पहले दिन स्वास्थ्य टीम के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के 90 लोगों के घरों में जाकर स्क्रीनिंग की है. स्क्रिनिंग टीम में एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सेविका को लगया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि स्क्रिनिंग का कार्य आरंभ कर दिया गया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

टीम लगातार तीन दिन तक लोगों के घर जाकर स्वास्थ्य जांच करेंगी. टीम को तेज बुखार, सर्दी खांसी एवं सीने में दर्द होने वाले व्यक्ति को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है. जिस भी घर मे किसी व्यक्ति में इस प्रकार के सिमटॉम पाए जाते है उसे लोगों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नोटिस किया जाएगा एवं ऐसे लोगो की अनुमंडल अस्पताल से स्वास्थ्य टीम जाकर जांच करेंगी. नगर पंचायत में चल रहे स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के कार्य मे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ओम कुमार गुप्ता एवं प्रखंड सामुदायिक प्रबंधक सुमीत कुमार चौधरी टीम की लगातार मौनरिंग कर रहे हैं.

स्वास्थ्य कर्मियों को भी रोक रहे थे पुलिसकर्मी

नगर पंचायत के कोरनटाइन जोन घोषित किए जाने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में स्क्रीनिंग के कार्य शुरू किया गया. लेकिन कार्य के आरंभ किए जाने के साथ ही पहले दिन स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. नगर क्षेत्र के सील होने के कारण जगह जगह तैनात पुलिस बल के द्वारा लगातार स्वास्थ्य टीम को रोका जाता रहा. स्वास्थ्य विभाग का लेटर दिखाने के बाद भी पुलिस कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य कर्मी को रोका जा रहा था. जिसके कारण बुधवार को समय से स्क्रिनिंग का कार्य शुरू नहीं किया जा सका. स्वास्थ्य टीम की मॉनिटरिंग कर रहे प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमित कुमार चौधरी ने बताया कि पहले दिन स्वास्थ्य कर्मियों को रोके जाने के कारण दोपहर बाद कार्य आरंभ हुआ. उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया. अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को पास निगर्त किया गया. इसके बाद कार्य आरंभ हुआ. उन्होंने कहा कि कही कही निर्गत पास व स्वास्थ्य विभाग के लेटर रहने के बाद भी टीम को रोक लिया जाता था. जिसके कारण बुधवार को जिस गति से कार्य होना था वह नहीं हो पाया.

– कलेक्शन सेंटर लैब की स्थापना

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को कोरोना कलेक्शन सेंटर की स्थापना कर दी गई है. कलेक्शन सेंटर में लेब टेक्नीशियन की प्रतिनियुक्ति को लेकर तैयारी चल रही है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि कलेक्शन सेंटर में ही संदिग्ध मरीज का सेंपल लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसको लेकर लेब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

– नगर पंचायत क्षेत्र के लोगो के पूरे घर को किया जा रहा है सेनेटाइज

नगर पंचायत में लगातार तीसरे दिन भी सेनीटाइज किए जाने का कार्य नगर पंचायत के द्वारा किया जा रहा है बुधवार को नगर पंचायत के वार्ड 18,19,20 में बुधवार को सभी गली और घरों में सेनेटाइज किया गया. सेनेटाइज किये जाने का कार्य नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को देख रेख में किया जा रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में छोटे मशीन से पूरे नगर क्षेत्र को सेनेटाइज किया गया था. लेकिन दूसरे चरण में बड़े मशीन से लोगों के पूरे घर एवं सड़को को सेनेटाइज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी वार्ड सदस्य को अपने अपने वार्ड में बिलीचिंग पाउडर एवं चुना का छिड़काव करने को कहा गया है.

इसको लेकर एक बोरा बिलीचिंग पाउडर एवं 20 बोरा चुना उपलब्ध कराकर कार्य इस कार्य को करने को कहा गया है. कोरोना संक्रमण की इस लड़ाई में नगर क्षेत्र के सभी प्रतिनिधि एवं जनता का सहयोग प्राप्त हो रहा है. इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा ने अपने से छिड़काव कार्य कर छिड़काव करने वाले कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाया. छिड़काव के क्रम में पार्षद एवं प्रतिनिधि विनोद भगत, चंपा कुमारी नगर पंचायत कर्मी साथ साथ थे. शेष बचे जगहों पर गुरुवार को भी छिड़काव किया जाएगा.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet