नवगछिया: नगर परिषद कार्यालय नवगछिया में सोमवार को स्थायी सशक्त कमेटी की बैठक नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सशक्त कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में जो भी योजना बहुमत से पहले पारित किया गया था उसको प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
Total Downloads: 79
बैठक में सभी 28 पार्षदों के अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के कार्य करने के लिए लैपटॉप दिए जाने का प्रस्ताव लिया गया। वहीं बाजार में बिजली के पोल पर कैमरा ठीक से काम नहीं कर पाने की बात उठी। जिस पर कहा गया कि बिजली पोल पर कैमरा रहने के कारण कैमरा ठीक से काम नहीं करता है।
बैठक में निर्णय लिया गया की सीसीटीवी के लिए बाजार में जगह-जगह पोल लगाया जाए। सशक्त कमेटी की बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन, उपाध्यक्ष रश्मिरथी, नागेश्वर सिंह, ज्ञान सागर उपस्थित थे।

