नवगछिया : नगर परिषद चुनाव को लेकर नवगछिया के इंटर स्तरीय रामधारी सिंह उच्च विद्यालय तेतरी पकरा को वज्र गृह बनाया गया है. सोमवार को नवगछिया के एसडीओ उत्तम कुमार ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 87
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पूर्व में हुए चुनावों में इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया में वज्र गृह बनाया जाता था लेकिन इस बार इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया में मतदान होना है
जिसे देखते हुए उक्त विद्यालय का चयन वज्रगृह के लिए किया गया है. उत्तम कुमार ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद वज्रगृह में फेरबदल संभव है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
