नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद बनने के बाद पहली बार हो रहे मतदान और नगर परिषद सभापति और उपसभापति को सीधे मतदाताओं से चुने जाने के  निर्णय के बाद मतदाताओं में काफी उत्साह मतदान के दौरान देखा गया। मतदाताओं के मन में अब आशा जगी है कि अब पिछड़ा नगर परिषद  इलाके में विकास की किरने फूटेगी। नगर परिषद क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।

नवगछिया के राजेंद्र कॉलेज निवासी व्याख्याता हिमांशु शेखर मिश्र कहते हैं कि सभापति और उपसभापति इस बार पहली बार सीधे मतदाता चुन रहे हैं। इससे विकास की आशा जगी है। नवगछिया  बाजार के व्यवसाई  विजय कुमार गुप्ता कहते हैं कि अब लगता है कि नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। नए सभापति सभी वर्गों के समुदाय को साथ लेकर चलेंगे पार्षदों से आपसी सामंजस्य बनाकर रखेंगे।

मील टोला के निर्भय झा कहते है कि नए सभापति  सीधे जनता से चुने जाने के बाद वार्ड पार्षदों की मनमानी से निजात मिलेगी। बाजार के वार्डों में हो रहे भेदभाव से नए-नए सभापति निजात दिलाएंगे। स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त अनिता कुमारी कहती है कि हर घर नल जल योजना शहरी क्षेत्र में फेल हो गया है हम लोगों के घर के आसपास कहीं भी शुद्ध जल नहीं आता है। चुने हुए सभापति हमारा ध्यान रखेंगे शुद्ध जल हर घरों में उपलब्ध करवाएंगे ऐसी आशा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *