नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद चुनाव में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न हुआ। बीते कई चुनावों में जहां हिंसक घटनाएं घटीं थीं उन इलाकों में भी पुलिस प्रशासन की मुश्तैदी और एसपी द्वारा बनाये गए छह लेयर सुरक्षा के कारण दबंगों की नहीं चली।

बीते चुनाव में जीबी कॉलेज केन्द्र पर असमाजिक तत्वों ने ईवीएम तोड़ दिया था और तत्कालीन एसपी के साथ मारपीट की थी, यहां रोड़ेबाजी में उस समय के एसडीओ आईएएस भी घायल हुये थे। इस चुनाव में दोनों ही जगहों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के कारण चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

शान्तिपूर्ण चुनाव के साथ-साथ धोबिनिया में मतदान का प्रतिशत भी ज्यादा रहा। पहले दबंगों के डर से यहां मतदाता मतदान नहीं कर पाते थे। एसपी सुशांत कुमार सरोज भी धोबिनिया केन्द्र पहुचे और मतदाताओं से निर्भीक होकर घरों से निकलकर मतदान करने को कहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *