बिहपुर। प्रखंड के नन्हकार-जयरामपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी गोपाल चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र केशव कुमार की मौत सोमवार की रात बेंगलुरु के एक अस्तपाल में इलाज के दौरान हो गयी। घटना की सूचना बेंगलुरु में केशव के साथ काम रहे चचेरे भाई प्रदुम्मन कुमार ने फोन पर दी।
Total Downloads: 101
जानकारी के अनुसार केशव छह माह पहले बेंगलुरु गया था। वह कूटनूर रोड साउथ एशिया के भेवल कॉलेज में सिक्यूरटी गार्ड का काम करता था। वह 12 सितंबर को ड्यूटी कर सोने गया था। जब उसको रात में खाना खाने बुलाया गया तो देखा वह बेहोश था।
कॉलेज कर्मी व परिजन द्वारा अस्तपाल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही केशव की मौत की सूचना पत्नी खुशबू को मिली वह दहाड़ मार कर रोने लगी। आठ माह पहले ही युवक की शादी हुई थी।

