नवगछिया :  नयाटोला निवासी शिक्षक राजेश कुमार से खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पचौढ़ के मिथुन कुमार ने फोन कर 50 हजार की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भी दी है। इस बाबत शिक्षक राजेश कुमार ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए। आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि उनकी पत्नी मालती देवी नर्सिंग कोर्स करने के बाद डॉ. पम्मी रानी व डॉ. कौशल कुमार गुप्ता के यहां मरीज की सेवा करने लगी। उसी नर्सिंग होम में मिथुन कुमार भी सहायक के रूप में काम करता था।

डॉक्टर साहब ने उनके कार्यकलापों से असंतुष्ट होकर एक महीना पहले हटा दिया। तब से वह मुझे व मेरी पत्नी को भिन्न भिन्न मोबाइल नंबरों से बारबार धमकी देता है कि तुम्हारे पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगे। तुम्हारी पत्नी के मुंह पर तेजाब फेंक देंगे तुम्हें कहीं भी घूस कर गोली | मार देंगे। तुम्हारी पत्नी के कारण ही डॉक्टर ने मुझे हटाया है। तुम्हें 50 हजार रंगदारी मुझे देना होगा। उसे समझने की कोशिश की लेकिन वह अब तक 50 से 60 बार कॉल कर मुझे बुरी तरह मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। मिथुन कुमार द्वारा मेरे साथ या मेरे परिवार के साथी कभी भी कुछ भी अनहोनी हो सकती है। शिक्षक ने बताया कि मंगलवार को भी मिथुन कुमार ने मेरे मोबाइल नंबर 9934995425 व 79035507925 पर 6201237951, 6287231199 से फोन किया। नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *