नवगछिया: नवगछिया पुलिस ने सोमवार की देर रात छापेमारी कर थाना क्षेत्र के नयाटोला से 48 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. मौके पर पुलिस ने शराब के अवैध कारोबारी शिवम कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया. नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया नया टोला में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है.

गुप्त सूचना के आधार पर थाना के सअनि मो महताब खान एवं गणेश यादव के नेतृत्व में पुलिस बल को छापेमारी के लिए भेजा गया. इस दौरान पुलिस टीम द्वारा योगेंद्र महतो के पुत्र शिवम कुमार के घर छापेमारी की गई.

जहां उनके घर से 48 बोतल शराब की बरामदगी हुई. पुलिस ने मौके पर ही शिवम कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब बरामदगी के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *