नवगछिया : नवगछिया एन एच 31 एवं विक्रमशिला पहुंच पथ पर सोमवार को दूसरे दिन सोमवार को भी पूरे दिन जाम लगी रही. जाम के कारण दोनों ही सड़को पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जाम लगे रहने के कारण नवगछिया से भगालपुर जाने में लोगो को तीन से घंटे लग जा रहे थे. जाम के कारण विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर पूरे दिन वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे थे. जाम इतना भयावह हो गया था कि सड़क पर मोटरसाइकिल चालको को भी चलने में परेशानी हो रही थी.
Total Downloads: 115
दूसरे दिन भी एनएच 31 एवं पुल पहुच पथ पर लगा रहा जाम, परेशान रहे यात्री
– नवगछिया से भगालपुर जाने में तीन घंटे तो पूर्णिमा अररिया जाने में लग रहे थे पांच घंटे
– भाड़ी वाहनो के सड़क किनारे लगे रहने एवं ओवर टेकिंग के कारण लगा था जाम
– जाम पर काबू पाने के लिए पुलिस के छूट रहे थे पशीने, फिर भी लगा था जाम
पुल को पार करने में मोटरसाइकिल चालको को 20 से 25 मिनट लग जा रहे थे. जाम लग जाने के कारण विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जहान्वी चौक से नवगछिया जीरो माईल तक लगी हुई थी. वहीं एन एच 31 पर भी जाम की स्थिति काफी भयावह थी. एनएच 31 पर जाम नवगछिया जीरोमाइल से लेकर रंगरा चौक तक पहुच गया था. एनएच 31 पर जाम लग जाने के कारण पूर्णिया, कटिहार, अररिया फारबिसगंज आदि अन्य जगहों पर जाने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था.

दो से तीन घंटे की यात्रा में पांच घंटे लग जा रहे थे. जाम का असर नवगछिया के ब्रांच सड़को पर भी था. मंकदपुर चौक होते हुए तेतरी दुर्गा स्थान तक भी दोनो ओर से वाहनों की लंबी कतार लग जाने के कारण भीषण जाम लगा हुआ था. तेतरी दुर्गा स्थान से जहान्वी चौक 14 नवर सड़क पर भी पूरे दिन जाम लगी रही. जाम में सबाड़ी वाहनो के साथ साथ कई आवश्यक सेवा की वाहने भी जाम में फंसी हुई थी. जाम को लेकर नवगछिया थानाध्यक्ष लाला बहादुर पुलिस बलों के साथ नियंत्रण पाने के प्रयास कर रहे थे.
लेकिन जाम के भयावह रूप लेने के कारण नियंत्रण नहीं हो रहा था. जाम का कारण एनएच 31 एव विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के किनारे भाड़ी वाहनो के खड़े रहने के साथ साथ भाड़ी वाहनो के द्वारा ओवर टेक किये जाने के कारण लगा था. एन एच 31 एवं विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर देर रात भी जाम की स्थिति बान हुई थी. जाम के कारण सबाड़ी वाहनो के साथ साथ भाड़ी वाहन का परिचालन नवगछिया की ब्रांच सड़को से हो रहा था. ब्रांच सड़को में भाड़ी वाहनों के प्रवेश करने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा था.

