File Photo

नवगछिया – रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चन्द्रखड़ा शिक्षकों की आपस की लड़ाई के कारण राजनीति का अखाड़ा बन गया है. लगभग 4 माह पूर्व से ही विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के बीच आपसी खींचतान की वजह से यह विद्यालय लगातार विवादों में रहा है. जिसके फलस्वरूप इस विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है.

बताते चलें कि लगभग 6 माह पूर्व विद्यालय की कुव्यवस्था को लेकर विद्यालय के तत्कालीन प्रभारी संगीता कुमारी को हटाकर विद्दालय की अन्य दूसरी शिक्षका सुनिता कुमारी को विद्यालय का प्रभार दिया गया था. इसी वजह से तत्कालीन प्रभारी एवं वर्तमान प्रभारी के बीच आपसी जंग जारी है. इसके चलते विद्यालय के छात्र छात्रा भी विद्यालय आने से कतराने लगे हैं. जिसका बच्चों के पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पिछले 15 फरवरी को ही विद्यालय में तालाबंदी कर दिया है. उसी दिन से विद्यालय में छात्र छात्राओं का पठन-पाठन पूरी तरह ठप्प पड़ गया है.

कहते हैं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक, कपिलदेव राम ने इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि प्राथमिक विद्यालय चन्द्रखड़ा में ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों की आपसी विवाद के कारण तालाबंदी की सूचना मिली है. शिक्षकों से इस बारे में स्पष्टीकरण पूछा गया है. फिलहाल वे मैट्रिक की परीक्षा ड्यूटी में लगे हुए हैं. जिसके कारण वहां नहीं जा पा रहे हैं. मैट्रिक की ड्यूटी से निवृत्त होने के बाद विद्यालय को खुलवाने के लिए पहल की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *