नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के कदवा भरोसा सिंह टोला निवासी 19 वर्षीय युवती कोरोना पोजेटिव पाई गई है. युवती की ट्रेवल हिस्ट्री है। युवती का पूरा परिवार दिल्ली में रहता था. वहीं रहकर वे लोग मजदूरी करते थे. 21 मई को ही युवती अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली से ट्रेन से पहले भागलपुर पहुचीं.
Total Downloads: 102
इसके बाद बस के माध्यम से नवगछिया पहुचे थे. नवगछिया पहुचने के बाद प्रशासन द्वारा युवती सहित उनके पूरे परिवार के सभी सदस्यों को जीबी कॉलेज क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया. क्वॉरेंटाइन सेंटर में चिकित्सक की टीम के द्वारा उसकी स्क्रीनिंग की जा रही थी. सोमवार को युवती में कोरोना के लक्षण पाते हुए उसका सेंपल जांच के लिए भेजा गया था.

बुधवार को युवती की जांच रिपोर्ट पोजेटिव आई है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ देवरत कुमार ने बताया कि युवती 21 मई को ही दिल्ली से अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आई थी. सोमवार को स्क्रीनिंग के दौरान उसमें कोरोना जैसे सिम्टम्स पाए गए तो उसे जांच के लिए मदन अहल्या महिला महाविद्यालय जांच के लिए भेज दिया गया. बुधवार को उसकी जांच रिपोर्ट पोजेटिव आई है.

