नवगछिया। प्रखंड के अमरपुर गांव में 17 जनवरी को नवविवाहिता ज्योति कुमारी का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 186
घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने पति सौरभ सनगही सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ता एसआई मनीष कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर दयालपुर गांव से मुख्य आरोपी पति सौरभ सनगही को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
