नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के नाया टोला निवासी ने अपनी पुत्री का बहला फुसलाकर गाड़ी में बिठाकर अपहरण करने का मामला नवगछिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराया है.
Total Downloads: 116
अपने आवेदन मे में कहा कि रविवार को लगभग 2:30 के करीब एनएच 31 स्थित एपी झा के क्लिनिक के पास मेरी पुत्री जो बाजार जा रही थी तभी पुर्णिया जिला के टिकापट्टी थाना क्षेत्र के सपहा निवासी रंजन कुमार, दिनेश मंडल, प्रितम कुमार, आशा देवी, राणा कुमार, मधु कुमारी, ममता कुमारी सभी के पिता दिनेश मंडल ने एनएच 31 पर चार चक्का गाड़ी लगाया और मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया. जब हमको पता चला तो कि ये अपहरण यही लोग किया है तो हम थाना पहुंचे और आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज करवाया.


