नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में सीबीएसई दसवीं कक्षा में कौशल राज 96.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया। प्राचार्य रौशन लाल ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट इस बार शानदार रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
परीक्षा में कुल 82 छात्रों ने भाग लिया था जिसमें 78 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 20 छात्र ने 90 या अधिक फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है।
द्वितीय टॉपर फुलवरिया सजौर की निकिता रानी 96.4% अंक लेकर रहीं। वहीं शिवानी कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
