नवगछिया। शराब के नशे में धुत होकर दवा दुकानदार के साथ गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में खरीक थाना पुलिस ने रामगढ़ निवासी अनिल सिंह को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़ित दुकानदार मो. फारूक, निवासी खरीक बाजार, ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में मो. फारूक ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे वह अपने घर पर संचालित मेडिकल दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान अनिल सिंह वहां पहुंचा और बिना किसी कारण उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। साथ ही दुकान बंद कराने की धमकी भी देने लगा।

सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *