नवगछिया – नवगछिया शहर के जाने-माने समाजसेवी लायंस क्लब के अध्यक्ष जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शिवकुमार पंसारी का कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के क्रम में सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया. वे 55 वर्ष के थे.

क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 10 दिन पहले उन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी अस्पताल ले जाया गया था. गुरुवार को दोपहर बाद उनके निधन हो जाने की सूचना मिली है. उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरा नवगछिया शोक की लहर में डूब गया. सभी उनके मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं.

गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहां की श्री पंसारी का निधन से वे व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हैं. समाज को एक बड़ी क्षति हुई है. बिहपुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि शिबू दा नवगछिया अनुमंडल के एक कर्मठ समाजसेवी थे. उनकी कमी को आगामी भविष्य में पूरा कर पाना संभव नहीं है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *