नवगछिया – बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के 21वें पूर्व अध्यक्ष एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की मासिक पत्रिका “प्राच्य प्रभा” के पूर्व प्रधान संपादक शिक्षाविद रंगरा के मंदरौनी निवासी 105 वर्षीय प्रेम नारायण सिंह का निधन रविवार की सुबह 5:00 बजे उनके नवगछिया स्थित निवास पर हो गयी है. प्रेम बाबू के निधन की सूचना फैलते ही नवगछिया में शोक की लहर दौड़ गयी. देर शाम गंगा घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया. प्रेम बाबू के निधन पर उनके परिजन गहरे सदमे में हैं.
Total Downloads: 172
उनके निधन पर बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में वर्चुअल शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें शासी निकाय के सदस्य सह विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह ने कॉलेज द्वारा आयोजित वर्चुअल शोक सभा के दौरान अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है.

वक्ताओं ने कहा कि वे कुशल शिक्षक व प्रधानाध्यापक के साथ साथ समाजसेवी के रूप में काफी लोकप्रिय थे. इस वर्चुअल शोक सभा में कॉलेज के सचिव सह सीनेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने कहा कि प्रेम बाबू नवगछिया में शिक्षा जगत के एक मजबूत स्तंभ थे, इसकी पूर्ति भविष्य में संभव नहीं है.

