नवगछिया । नवगछिया में नागपंचमी का त्योहार उत्साह और श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। नगरह के सुप्रसिद्ध विषहरी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई।

ज्योतिषाचार्य शिव शंकर ठाकुर, सुशील ठाकुर, शुवंश ठाकुर आदि ने मंजूषा से मैय्या की आराधना की। वहीं ज्योतिषाचार्य शिव शंकर ठाकुर ने बताया कि हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन नागपंचमी मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा अर्चना करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

प्रखंड अंतर्गत बड़ी भगवती स्थान, सोनवर्षा में शुक्रवार को नागपंचमी के मौके पर सामूहिक पूजा हुआ और मेला लगा। नागपंचमी पूजन को लेकर मिलकी, औलियाबाद, बभनगामा, अमरपुर और जयरामपुर आदि गांव स्थित विषहरी मंदिरों में भी नागपंचमी पर सामूहिक पूजा पूरी आस्था-श्रद्धा के साथ हुआ। इसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

वहीं शुक्रवार को बड़ी भगवती के दरबार में नागपंचमी पर 551 फुलाएस हुआ, 31 कलश चढ़ाया गया, 61 मुंडन समेत 351 पाठा की बलि दी गई। मंदिर के प्रधान पुजारी राधाकांत झा और सहायक राजेश चौधरी उर्फ कारकून ने बताया कि परंपरानुसार विधिवत सिर्फ पूजन कार्य संपन्न कराया। यहां पूजा और मेले समेत अन्य तैयारियों में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय कुंवर, उपाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी, सचिव पवन चौधरी आदि समेत वर्तमान एवं पूर्व पंचायत प्रतिनिधि एवं पुलिस प्रशासन भी पूरी सक्रियता के साथ जुटे नजर आए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *