नारायणपुर। कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर एवं बिहपुर रेलवे-स्टेशन के बीच समपार संख्या 19 सी के पास शुक्रवार की अहले सुबह लगभग 4:50 बजे डाउन कैपिटल एक्सप्रेस संख्या 13246 को रोककर अपराधियों ने करीब आधे घंटे तक लूटपाट की।

ग्रामीणों ने बताया की घटना को लेकर एसी बोगी की महिला समेत अन्य यात्री हंगामा कर रहे थे। सूचना पर बिहपुर जीआरपी एवं भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की।

घटना को लेकर जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी ने बताया की किसी प्रकार की घटना नहीं हुई है। लोगों द्वारा अफवाह फैलाई गई है। बिहपुर जीआरपी एवं आरपीएफ जांच में जुटी हुई है। किसी यात्री ने बिहपुर से लेकर कटिहार तक में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *