भागलपुर। सांसद अजय मंडल ने इस्माईलपुर बांध टूटने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है और अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह अफसरों की लापरवाही है। ठीक से बांध की निगरानी नहीं की गई।

Whatsapp group Join

इसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री से मिलकर करेंगे। सांसद ने कहा कि लोग पिछले कई दिनों से यह कह रहे थे कि यहां बांध टूटने की आशंका है। अधिकारियों तक भी बात पहुंची थी। लेकिन इसको अनसुना किया गया और सभी चीज को दुरुस्त बताया गया। अधिकारी इस घमंड में रहे कि पानी कम होने लगा है।

जब जल संसाधन विभाग के अधिकारी बांध की स्थिति का पता नहीं कर सकते हैं तो उनकी विशेषज्ञता क्या है, यह सवालों के घेरे में है। सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन से भी इसकी निगरानी समुचित ढंग से होनी चाहिए थी।

2.30 बजे तक गोपालपुर-बिंदटोली सड़क पर पानी एक घंटे में ही बहियार के तमाम गड्ढे भर गए प्रभावित चार प्रखंड इस बांध के टूटने से होंगे प्रभावित 15 हजार घरों में पानी जा सकता है करीब 80 हजार लोग प्रभावित होंगे

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *